OTP क्या है और कैसे काम करता है? – OTP Full Form In Hindi

Spread the love

आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं की OTP ka full form, OTP meaning in hindi, OTP full form in hindi, OTP Kya hai, OTP in hindi, इत्यादि।

आप सभी ने ओटीपी का नाम तो जरूर सुना होगा और कई ने तो इसका उपयोग भी बहुत सारे जगहों पर किया होगा लेकिन क्या आप ओटीपी के बारे में सब कुछ जानते हैं।

अभी के समय ऑनलाइन किसी की Identity की चोरी करना एक गंभीर समस्या बन गई है। FTC के अनुसार 2019 से 2020 तक identity की चोरी में साल-दर-साल 73% की वृद्धि हुयी है और 2020 में लगभग 1.4 मिलियन लोग Identity चोरी का शिकार बन चुके हैं।

आज के समय ओटीपी का इस्तेमाल बहुत सारे जगहों पर किया जाने लगा है ताकि आप ऑनलाइन फ्रॉड होने से बच सकें, इसलिए ऑनलाइन अकाउंट बनाने वक़्त या ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन करने वक़्त ीाका उपयोग किया जा रहा है।

अगर आप भी ओटीपी के बारे से सब कुछ नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं क्यूंकि आज मैं आपको ओटीपी से जुड़ी सारी जानकारी बताने वाला हूँ।

इसलिए आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक पूरा पढ़िए ताकि आपको ओटीपी के बारे में सारी जानकारी अच्छे से पता चल सकें।

OTP Ka Full Form

Table Of Contents

OTP Ka Full Form Kya Hota Hai?

OTP का फुल फॉर्म ‘One Time Password‘ होता है।

O – One

T – Time

P – Password

OTP Full Form in Hindi –

ओटीपी को हिंदी में ‘एक बार इस्तेमाल किये जाने वाला पासवर्ड‘ बोला जाता है। ओटीपी का पूरा नाम One Time Password होता है।

OTP क्या है? (What is OTP in Hindi) 

ओटीपी एक सुरक्षित और यूनिक नंबर या कोड होता है जिसका उपयोग किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अकाउंट बनाने या ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन करने वक़्त किया जाता है।

ओटीपी का मतलब one time password होता जिसका मतलब है की ओटीपी नंबर को एक बार ही उपयोग किया जा सकता है और यह नंबर कुछ समय तक ही मान्य रहता है।

ओटीपी का सिस्टम बहुत ही सुरक्षित है क्यूंकि यह प्रोसेस पूरी एक मशीन सिस्टम के द्वारा होती है और इसमें किसी भी व्यक्ति का किसी भी तरह से दखलंदाजी नहीं होता है।

ओटीपी का उपयोग कई जगहों पर किया जाता है और आप इस ओटीपी नंबर को अलग-अलग प्रकार से प्राप्त भी कर सकते हैं।

OTP कैसे काम करता है?

अभी तक आपने जाना की ओटीपी क्या है और इसका पूरा नाम क्या है, तो अब चलिए जानते हैं की ओटीपी नंबर या कोड कैसे काम करता है।

ओटीपी सिस्टम बहुत ही सुरक्षित तरीका है क्योंकि ओटीपी नंबर सिस्टम के द्वारा अपने आप जनरेट होता है, और इसमें किसी भी प्रकार से इंसानी कोई भूमिका नहीं होती है।

ओटीपी नंबर या कोड को हैस्ड मैसेज ऑथेंटिकेशन कोड अल्गोरिथम (Hashed message authentication code algorithm) और time-based information (TOTP) या event counter (HOTP) जैसे मूविंग फैक्टर का उपयोग करके ओटीपी जेनरेट किया जाता है।

जैसे अगर आप ऑनलाइन पैसों की ट्रांज़ैक्शन करते हैं तो उस समय एक ओटीपी आता है और इस ओटीपी सिस्टम की यही खासियत है की यह केवल आपके द्वारा किये गए रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ही आएगी।

अब इसके बाद जब आप उस ओटीपी नंबर दर्ज करेंगे तो जिस सिस्टम से ओटीपी आपके पास आया वही सिस्टम अपने जनरेट किए हुए पासवर्ड के साथ मिलान करेगा और अगर सही हुआ तो आपका काम सफलतापूर्वक हो जाएगा।

OTP का Format कैसा होता है?

ओटीपी letters या numbers और alphanumeric फॉर्मेट में होता है। ओटीपी नंबर 4 से 6 अंको का होता है और ओटीपी नंबर को ही कई लोग ओटीपी कोड भी बोलते हैं।

Example of OTP-

  1. Numeric OTP- 123456

2. Alphanumeric OTP- 12AB78

OTP प्राप्त कैसे किया जाता है?

OTP आपके द्वारा रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल पर प्राप्त होता है और आप इसके अलावा भी कई और तरीकों से ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं।

मैंने आपको ऊपर बताया की आप ओटीपी बहुत तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं जैसे – मोबाइल नंबर, ईमेल, वॉइस कॉल, पोस्ट-ऑफिस, आदि के द्वारा अपना ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं।

आज के समय ओटीपी ज्यादातर मोबाइल नंबर पर SMS के द्वारा प्राप्त किया जाता है जो आसान के साथ-साथ सुरक्षित भी होता है। यह तरीका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है क्यूंकि लोगो को यह बिल्कुल आसान लगता है।

अगर आपको मोबाइल नंबर पर SMS के द्वारा प्राप्त होने वाला तरीका अच्छा नहीं लगता है तो आप वॉइस कॉल वाला तरीका का उपयोग कर सकते हैं।

OTP की क्या विशेषताएं होती है?

OTP की विशेषताएं कुछ इस प्रकार हैं –

  • ओटीपी एक यूनिक नंबर होता है।
  • ओटीपी आपको सुरक्षा प्रदान करने के लिए ही बनाया गया है।
  • ओटीपी नंबर कुछ समय तक ही मान्य(Valid) रहती है।
  • ओटीपी नंबर केवल आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर जाती है।

OTP का उपयोग कहाँ होता है?

OTP का उपयोग बहुत सारे जगहों पर होता है, खासकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ट्रांजैक्शन करने वक़्त, तो चलिए जानते हैं की इसका उपयोग और कहाँ-कहाँ किया जाता है।

  • किसी वेबसाइट, ऐप, और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट बनाते समय OTP का उपयोग होता है।
  • ऑनलाइन शॉपिंग में पेमेंट करते समय ओटीपी की आवश्यकता पड़ती है।
  • जब आप ऑनलाइन पेमेंट, UPI ट्रांजैक्शन, या फिर बैंकिंग ट्रांजैक्शन करते हैं तो उस समय आपको OTP की जरुरत पड़ती है।
  • ओटीपी का उपयोग किसी अकाउंट को deactivate और फिर से reactivate करने के लिए किया जाता है।
  • आजकल ऑनलाइन सामान डिलीवर करते वक़्त भी ओटीपी का उपयोग होने लगा है, ताकि कस्टमर को वेरीफाई किया जा सकें।

OTP के फायदे क्या है?

  • ओटीपी की मदद से आप ऑनलाइन फ्रॉड होने से बच सकते हैं।
  • ओटीपी एक यूनिक नंबर होता है और इसका समय भी लिमिट होता है, जिस वजह से इसका चोरी कर पाना असंभव है।
  • ओटीपी केवल आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर जाता है, इसलिए इसे कोई दूसरा व्यक्ति नहीं देख सकता है।
  • ओटीपी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का सबसे अंतिम स्टेप होता है, इसलिए अगर आपसे कोई ओटीपी पूछे तो उन्हें कभी नहीं बताना चाहिए।

OTP के नुकसान क्या है?

  • आप जिस नंबर से किसी वेबसाइट या ऐप पर रजिस्ट्रेशन करते हो और वो नंबर खो जाता है तो ऐसी स्थिति में आपके पास ओटीपी नहीं पहुँच पायेगा।
  • जैसा की मैंने आपको ऊपर ही बताया है की सिम खो जाने के बाद ओटीपी नहीं आएगा और ऐसे में आपको उसी नंबर से सिम खरीदना पड़ेगा।

OTP के अन्य फुल फॉर्म –

Short FormFull Form
OTP full form in Bengaliওয়ান টাইম পাসওয়ার্ড
OTP full form in Malayalamഒറ്റത്തവണ പാസ്‌വേഡ്
OTP full form in Teluguఏకోపయోగ సాంకేతిక పద గుర్తింపు పదం
OTP full form in Tamilஒரு முறை கடவுச்சொல்
OTP full form in chatone true pair/pairing
OTP full form in medicalOpioid Treatment Program 

Read Also –

FAQs: OTP Ka Full Form

Q. OTP Ka Full Form क्या होता है?

Ans: OTP का फुल फॉर्म ‘One Time Password‘ होता है।

Q. OTP वेरिफिकेशन क्या होता है?

Ans: जब ओटीपी मिलने के बाद उसे मोबाइल या ईमेल से वेरीफाई करते हैं तो उसे ही ओटीपी वेरिफिकेशन बोला जाता है।

Q. OTP Number कितने समय तक Valid रहता है?

Ans: OTP नंबर 5 मिनट से लेकर 30 मिनट तक वैलिड होता है।

Q. OTP Number कितने अंको का होता है?

Ans: OTP नंबर 4 या 6 अंको का होता है।

Q. OTP किसी के साथ शेयर क्यों नहीं करना चाहिए?

Ans: क्यूंकि इसकी मदद से पैसे भी ट्रांसफर होते हैं, इसलिए अगर आपसे कोई ओटीपी पूछता है तो आपको अपना ओटीपी बिल्कुल नहीं बताना चाहिए।

Q. क्या ओटीपी सिस्टम सुरक्षित है?

Ans: हाँ बिल्कुल, ओटीपी सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित है।

आज आपने क्या सीखा –

आज के इस post में हमनें OTP के बारे में बहुत कुछ जाना हैं, जैसे OTP ka full form, OTP meaning in hindi, OTP full form in hindi, OTP Kya hai, OTP in hindi, इत्यादि।

मुझे उम्मीद है की इस article में बताये गए ओटीपी से रिलेटेड सारी जानकारी आपको समझ आ गए होंगे और अब आपको ओटीपीके बारे में सब कुछ पता चल गया होगा।

अगर आप मुझसे कोई भी सवाल पूछना चाहते हैं तो आप नीचे comment कर के पूछ सकते हैं और अगर कोई सुझाब देना चाहते हैं तो भी आप बता सकते हैं।

अगर आपको इस पोस्ट से कुछ नई जानकारी सिखने को मिली हो तो आप अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *