इस बार पूरी इंडिया में हर घर तिरंगा का अभियान धूम धाम से मनाया जा रहा है।
इस स्वंत्रता दिवस पर आजादी की 75वीं सालगिरह के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
हर घर तिरंगा का अभियान 22 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू किया गया था।
हर घर तिरंगा अभियान के अंदर देश के सभी लोगों से अपील की गयी है की वो अपने घरों में तिरंगा फहराए।
सरकार ने सभी को अपने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगाने का भी आग्रह किया है।
इस अभियान के अंदर सरकार ने 13 से 15 अगस्त तक सभी को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने को कहा है।
भारतीय झंडा संहिता, 2002 के भाग-दो के पैरा 2.2 के खंड के अनुसार दिन रात झंडा फहराया जा सकता है।
अब आप हाथ से बना तिरंगा और मशीन से बना तिरंगा दोनों फहरा सकते हैं।
अब किसी भी दिन और सभी नागरिक को झंडा फहराने का हक़ है।
झंडे का व्यवसायिक इस्तेमाल नहीं करें नहीं तो हमारे देश की तिरंगा का अपमान होगा।
झंडे का आकार हमेशा आयताकार ही होना चाहिए और तिरंगा की लंबाई और चौड़ाई 3:2 के अनुपात में होना चाहिए।
झंडे को किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी तरह से नुकसान पहुँचाने अपमान करने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं।
ऐसे ही और भी वेब स्टोरीज देखने के लिए निचे क्लिक करें।
Click Here